रांची, मई 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में जनगणना के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ मो. अनीश ने प्रवेक्षकों और प्रगणकों के बीच जनगणना किट का वितरण किया। साथ ही प्रगणकों को 14 और 15 मई को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर नजरिया नक्शा तैयार कर प्रखंड मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 16 मई से 14 जून तक व्यापक रूप से जनगणना अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रखंड में 93 मकान सूचीकरण केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक सूचीकरण केंद्र में एक प्रवेक्षक और एक प्रगणक की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- जनगणना की तैयारी तेज, डीसी ने बांटे आधिकारिक किट प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवार और मकानों का सूचीकरण करने के साथ जनगणना संपन्न कर...