समस्तीपुर, मई 3 -- सिंघिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने जनगणना 2027 के तहत प्रगणकों द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर चल रही कार्यों के प्रगति का जायजा लिया और प्रगणकों व सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने उनसे घर-घर जाकर किए जा रहे सूचीकरण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जिसमें डेटा संग्रह में प्रदर्शिता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है। मौके पर बीडीओ ने बताया कि जनगणना का वास्तविक कार्य आज से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। इस कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 356 प्रगणकों और 56 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- जनगणना का काम किया गया शुरू उन्होंने बताया कि इन सभी कर्मियों का प्...