बीडीओ ने पीएम आवास योजना के लाभुकों को दिया बधाई पत्र
सीवान, अगस्त 21 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कर लेने वाले लाभुकों का उत्साहवर्धन करते हुए गुरुवार को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रियंका कुमारी ने लाभुकों को बधाई पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लाभुकों से कहा कि सरकार विकास के प्रति प्रयत्नशील है । उन्होंने कहा कि वैसे पीएम आवास योजना के लाभुकों को बधाई पत्र दिया गया, जिन्होंने सरकार के नियमानुसार समय से आवास निर्माण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने 40 लाभुकों को बधाई पत्र, 18 लाभुकों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी तथा 5 लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण किया। यह भी पढ़ें- Ara News: आवास योजना के लाभार्थियों को मिली घर की चाबी और स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.