दुमका, मार्च 11 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बीडीओ सह सीडपीओ के निरीक्षण के बाद कई अनियमितताएं सामने आई है। जिसके बाइ कई सेविकाओं को बीडीओ ने स्पष्टीकरण भी पूछा है। रानेश्वर बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कहीं बच्चे नग्नय पाएं गए तो कहीं बच्चों की कम उपस्थिति के बावजूद अधिक उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कर मध्याह्न भोजन को डकार लिए जाने का मामला सामने आया। जिसपर बीडीओ ने नाराजगी भी व्यक्त की। जानकारी के मुताबिक रानेश्वर बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा मंगलवार औचक निरीक्षण के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सुखजोड़ा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र रागडीह पहुंचे तो आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। पूछताछ में ग्रामी...