दुमका, अप्रैल 9 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन योजना में भी व्यापक फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग की मिलीभगत से लाभुक के नाम स्वीकृत पशुधन को दलाल हड़प ले रहा है। दरअसल रानेश्वर प्रखंड के पाटजोर पंचायत के सजनीपाड़ा गांव के मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लाभुक मूति सोरेन एवं उनकी पति दुखू पवरिया गत दिन बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा को आवेदन सौंपकर कहा था कि उन्हें पशुधन योजना से भैंस उपलब्ध कराया गया था। लेकिन पाटजोर गांव के गौतम घोष लाभुक का आधार कार्ड, फोटो लेकर शिकारीपाड़ा प्रखंड के आसना में बैंक खाता खुलवा दिया था। बीडीओ को दिए आवेदन में बताया गया कि गौतम घोष के द्वारा लाभुक मूति सोरेन को अपना घर बुलाकर भैंस के साथ फोटो खींच लिया गया है। जिसके बाद बीडीओ ने इसे गंभीरता से लिया और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने की आदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.