बीडीओ ने पंचायत सचिव और मुखिया के साथ की बैठक
गिरडीह, मई 17 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने प्रखंड स्तर के सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने 15 वीं वित्त की योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन के संबध में विस्तृत चर्चा की। इस क्रम में बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर में 15 वीं वित्त की टाइड - अनटाइड योजनाओं को पंचायत स्तर में जल्द से जल्द शुरु करें। आबंटित राशि के अनुसार आवश्यक योजनाओं का संचालन करें। बीडीओ ने सभी पंचायत सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग संबंधित पंचायत में खुद से मंईयां सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन करें। बैठक में पंचायती राज विभाग के प्रवीण कुमार, बीपीआरओ बैजनाथ महतो, कनीय अभियंता अब्दुल फारुक सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवक और मुखिया उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.