बीडीओ ने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
घाटशिला, मई 15 -- धालभूमगढ़। बीडीओ बबली कुमारी ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का गुरुवार को निरीक्षण किया। मौके पर मौदाशोली पंचायत अंतर्गत पाटकार चित्रकार, अनिल चित्रकार के घर जाकर उनकी कला से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। बीडीओ ने अनिल चित्रकार के घर में जमीन पर बैठ कर उनके चित्र को गंभीरता से देखा। इसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवसोल के डिजिटल क्लास रूम का निरीक्षण किया। शिक्षकों से छात्रों की उपस्थिति और नामांकित छात्रों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने टीएचआर और उपस्थिति पंजी की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने योजनाओं का किया निरीक्षण बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी प्राप्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.