बलिया, फरवरी 6 -- लालगंज। मुरलीछपरा बीडीओ शकील अख्तर अंसारी ने शुक्रवार को ब्लॉ के पांच पंचायतों का निरीक्षण किया गया। बीडीओ अंसारी हृदयपुर, बहुआरा, मुरारपट्टी, शिवपुर कपूर दीयर व रामपुर कोड़रहा पंचायतों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि ब्लॉक के गंगा किनारे बसे गांवों में कहीं भी नल का पानी सीधे गंगा नदी में नहीं गिराया जा रहा है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी को लोग सोख्ता गड्ढों या नालियों के माध्यम से ग्राम सभा के निर्धारित गड्ढों में प्रवाहित कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न डालें। पंचायतों में कूड़ा संग्रह के लिए बनाए गए निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें। उन्होंने सचिवों को भी स्वच्छता बनाए रखने एवं नियमों का सख्ती से पालन करने का जरूरी निर्देश दिए।

हिंदी ...