धनबाद, मार्च 23 -- गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को बीडीओ जहीर आलम ने सबको नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीडीओ व सीडीपीओ अल्पना कुमारी के नेतृत्व में नशा छोड़ो, समाज जोड़ो का नारा लगाते हुए रैली निकली गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा के दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया गया। मौके पर बीएओ जसीम अख्तर, संदीप कुमार, डॉ. लक्ष्मीकांत महतो, मंटू साव, अब्दुल मजीद, प्रेरणा वर्णवाल, जयश्री शर्मा, खुशनोदा बेगम, संजू कुमारी, हेमलता, हेमा, सरिता, ममता, सोनी कुमारी, किरण कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...