गंगापार, मई 4 -- सोमवार को खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार ने सचिवों के साथ बैठक कर तालाबों को भरने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब हो कि अधिक गर्मी के कारण गांव के ज्यादातर तालाब सूखे पड़े हैं। जिससे पशु पक्षी पानी के लिए बेहाल हैं। बीडीओ ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बैठक की गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी सचिवों को गांव के कम से कम दो (अमृत सरोवर या तालाब) को नहर, सरकारी ट्यूबवेल, प्राइवेट ट्यूबवेल के माध्यम से जल बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बेजुबान पशु पक्षियों को इधर-उधर भटकना न पड़े और तालाबों में जल स्रोत बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.