रांची, मई 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा बीडीओ के जयपाल सोय ने बुधवार को ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट (टीआरआई) जोन्हा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने विभिन्न गतिविधियों और ग्रामीण विकास कार्यों का अवलोकन किया। फील्ड विजिट के क्रम में वॉव हब जोन्हा का भी भ्रमण किया। यहां युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली। टीआरआई संस्था के राजेश कुमार ने युवाओं के कौशल विकास, रोजगार मार्गदर्शन, उद्यमिता विकास, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा, सचिव जयवंती तिर्की, हरदयाल मुंडा, रामवृक्ष महतो, बीरेंद्र अहीर, हर्षनाथ भोगता, रेखा कुमारी, निराशो देवी, प्रतिमा देवी, रविन्द्र बड़ाइक और शशिकला देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...