मधुबनी, मई 17 -- मधुबनी। रहिका प्रखंड अंतर्गत शम्भुआर पंचायत के पंचायत भवन परिसर को स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना भवन के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को संचालित कराने के लिए रहिका के बीडीओ आशुतोष कुमार द्वारा विधाता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष एवं सचिव को भवन आवंटन पत्र सौंपा। इस अवसर पर बीडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि जीविका दीदी के द्वारा मधुबनी जिला में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहे हैं। जिला की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। जिला की महिलाओं मे नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है जीविका के रहिका प्रखंड के परियोजना प्रबन्धक धर्मेन्द्र कुमार झा ने कहा कि पंचायत भवन परिसर का उपयोग महिला स्वयं सहायता समूहों एवं जीविका दीदियों द्वारा आयोजित बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सामुदायिक गतिविधियों के...