मिर्जापुर, जुलाई 3 -- पटेहरा। क्षेत्र के ककरद गांव में बीडीओ सिद्धार्थ मिश्र ने जी राम जी योजना के तहत गुरुवार को घूराराम के घर से अत्येंष्टी स्थल तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। देश के सबसे बड़े ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम 'मनरेगा' (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलकर अब 'जी राम जी योजना' कर दिया गया है। बीडीओ सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि ​इस योजना के तहत श्रमिकों को पारंपरिक और आधुनिक कौशलों (जैसे जैविक खेती, सौर ऊर्जा रख-रखाव) का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ​पारदर्शिता और जियो-टैगिंग: योजना के तहत होने वाले सभी ग्रामीण कार्यों की 100% जियो-टैगिंग की जाएगी। यह भी पढ़ें- वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, पंजीकृत मजदूरों से शुरू कराया काम ​योजना के तहत ब्लॉक कैम्पस में पौध रोपण भी किया गया। इस दौरान क...