अररिया, मई 22 -- भरगामा । निज संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कथित अवैध उगाही के आरोप में गुरुवार को पैकपार पंचायत में ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए आवास सहायक के विरुद्ध बीडीओ ने जिला प्रशासन को कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भेजी है। इस संबंध में भरगामा के बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बताया कि लाभुकों व स्थानीय मुखिया एवं संबंधित पक्षों से पूछताछ कर जांच पूरी करने बाद पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है। उल्लेखनीय हो कि पैकपार पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने एक आवास सहायक को बंधक बना लिया था। बताया गया था कि ग्रामीणों से कथित रूप से राशि मांगने पहुंचे आवास सहायक विवेक भास्कर अपने पदस्थापन पंचायत में पिछले कई दिनों से लाभुकों के घर जाकर जियो टैगिंग करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने तथा बीडीओ और स्थानीय मुखिया को राशि दे...