चक्रधरपुर, जून 2 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड मुख्यालय से चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत जागरूकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रखंड की सभी 13 पंचायतों के गांवों में भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, एनीमिया, मासिक धर्म स्वच्छता तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी। मौके पर प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी सदानंद होता, राजेश पहाड़िया, पवन कुमार, विजय जोंको, राजू कुमार समेत सभी ब्लॉक कर्मी, अंचल कर्मी, सभी पंचायत सेवक, जनसेवक, जल सहिया उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- किशोरियों एवं युवतियों के बीच माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान क...