जहानाबाद, मई 12 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र में संचालित जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य हेतु गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों का गहन अनुश्रवण करते हुए पंजी, प्रपत्रों एवं अभिलेखों की विस्तारपूर्वक जांच की। बीडीओ ने कार्य में शत-प्रतिशत पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई प्रगणकों से स्वयं दूरभाष पर संपर्क कर कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा जिन क्षेत्रों में प्रगति संतोषजनक नहीं थी, वहां तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पारदर्शिता के साथ संपादित करें जनगणना कार्य: बीडीओ यह भी पढ़ें- समय सीमा ...