साहिबगंज, मई 25 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बीडीओ सह जनगणना के चार्ज पदाधिकारी नागेश्वर साव ने सोमवार को जनगणना कार्य मे तेजी लाने के लिए चासगांवा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को घर-घर भ्रमण कर भवन संख्या व जनगणना संख्या अंकित करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि 10 दिन बीत जाने के बाद मात्र 72 एचएलबी ही कार्य शुरू किया है। जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया। मौके पर सह चार्ज पदाधिकारी अंकित कुमार चौधरी, पर्यवेक्षक बमबम कुमार, प्रगणक विभीषण कुमार, हेलेन मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...