मिर्जापुर, फरवरी 12 -- जमालपुर। ब्लाक सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी डॉ. रक्षिता सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर मातहतों को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बीडीओ ने मनरेगा के तहत श्रमिकों की ई-केवाईसी 14 फरवरी तक हर हाल में पूर्ण कराने को कहा। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए फरवरी अंत तक सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। ताकि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। सहायता समूहों के गठन में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए ग्राम सचिवों को गांव स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.