बीडीओ ने घसको गांव का किया निरीक्षण
गिरडीह, मई 16 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत के घसको गांव का निरीक्षण शुक्रवार को गांडेय बीडीओ निशात अजुंम ने किया। इस क्रम में बीडीओं ने घसको और चामलिट्टी गांव का भ्रमण करके गांव की कच्ची जर्जर सड़क का जायजा लिया, जिसके बाद बीडीओ ने गांव में 3 किलोमीटर दूरी तक सड़क निर्माण के लिए मापी का निर्देश जेई मो फारुक को दिया। निर्देश मिलने पर जेई ने सड़क निर्माण के लिए मापी की। इस विषय में बीडीओ ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सड़क निर्माण के लिए मापी की गई है। सभी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। मौके पर डीपीआरओ बैजनाथ राणा, पंचायती राज के प्रवीण कुमार, झामुमो नेता प्रमोद राम, समाजसेवी मो मंजर, मुखिया प्रतिनिधि मो कलाम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.