बीडीओ ने गोद लिये टीबी मरीजों के बीच किया किट वितरण
चक्रधरपुर, मई 15 -- चक्रधरपुर। सौ दिवसीय सघन टीबी रोगी खोज अभियान के तहत चक्रधरपुर शहरी और ग्रामीण इलाकों में पचास से अधिक मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीजों को चक्रधरपुर बीडीओ कंचन मुखर्जी और दो मरीजों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने गोद लिया है। गोद लिये मरीजों को अधिकारियों द्वारा छह माह तक प्रतिमाह छह सौ रुपये का पोषाहार मुहैया कराया जायेगा। इसके तहत गुरुवार को बीडीओ कार्यालय में बीडीओ ने अपने द्वारा गोद लिये दो मरीजों के बीच पोषणहार वितरण किया। मौके पर डॉ. अंशुमन शर्मा सहित कई मौजूद थे। अंशुमन शर्मा ने कहा कि चक्रधरपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पचास से अधिक टीबी के मरीजों को चिन्हित किया गया है। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान : 50 दिनों में 185 हाई रिस्क गांव कवर जिन्हें मदद की जरुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.