किशनगंज, जनवरी 29 -- ठाकुरगंज। सातवीं लघु सिंचाई गणना, द्वितीय जल निकाय गणना एवं प्रथम जल स्रोत गणना (संदर्भ वर्ष 2023-24) के क्षेत्रीय गणना कार्य, संवीक्षा एवं आंकड़ों के वेलिडेशन को 31 जनवरी 2026 तक गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से चार्ज पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अब्दाली ने गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा आंकड़ों की शुद्धता व पूर्णता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें। बैठक में गणना प्रक्रिया में आ रही चुनौतियों पर चर्चा हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.