लातेहार, जनवरी 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने ठंड से राहत पहुंचाने के लिए लात पंचायत की पांच गरीब वृद्धों के बीच कम्बल का वितरण किया। लात पंचायत की उक्त गरीब प्रखण्ड कार्यालय में बुधवार को आई थी, जो ठंड से कांप रही थी। इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ उन वृद्धों के पास आई और मानवता का परिचय देते हुए उन्हें कम्बल दिया। बीडीओ ने कहा कि आगे भी इसी तरह गरीब वृद्धों को कम्बल मुहैया कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...