गोड्डा, जनवरी 9 -- मेहरमा, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड परिसर स्थित सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक उप प्रमुख ब्रह्मदेव स्वर्णकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान पिछली बैठक की समीक्षा के उपरांत शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, बिजली, जन्म मृत्यु निबंध, कृषकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान बीडीओ श्री अभिनव ने मखाना की खेती करने वाले इच्छुक किसानों के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों से उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा। ताकि उन्हें प्रशिक्षण के लिए पूर्णिया भेजा जा सके। उन्होंने किसान समृद्धि, पीएम कुसुम, स्प्रिंकल आदि योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकाधिक संख्या में इसका लाभ लेने को...