सिमडेगा, मार्च 11 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ नैमन कुजूर की अध्यक्षता में मासिक गुरूगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालयों में चल रहे गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे और बच्चों की शैक्षणिक गुणवता सुधारने के लिए विशेष प्रयास करें। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दें। एमडीएम सुचारू रूप से मेनू के अनुसार संचालित करें। एमडीएम के गुणवत्ता पर समझौता नहीं की जाएगी। मौके पर बीडीओ ने अन्य कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। वहीं बीपीओ जया रश्मि ने भी शिक्षकों को कई सुझाव दिये एवं जानकारी ली। मौके पर एमआईएस प्रेम प्रकाश, बीआरपी, सीआरपी एवं प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...