पाकुड़, अप्रैल 28 -- बीडीओ के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ के अलावे अग्रणी बैंक प्रबंधक पाकुड़ अमित कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश रमन, सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील, अभीजित कुमार शील, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से 20 अप्रैल से 20 मई तक महेशपुर प्रखंड को योग्य किसानों के बीच केसीसी ऋण वितरण करने के मिले लक्ष्य 01 करोड़ रूपए को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषक मित्र तथा सहायक तकनीकी प्रबंधकों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर अधिक से अधिक योग्य किसानों का केसीसी आवेदन भरवाने का कार्य करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- केसीसी ऋण सशक्तिकरण अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.