सिमडेगा, जनवरी 22 -- बानो, प्रतिनिधि। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था,ई-केवाईसी की प्रगति एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि बानो प्रखंड में अब तक 73 प्रतिशत कार्डधारियों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष बचे सभी कार्डधारियों का ई-केवाईसी फरवरी माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराने का निर्देश सभी पीडीएस दुकानदारों को दिया गया। बीडीओ ने बैठक में कहा ई-केवाईसी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बहानेबाजी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीडीओ ने दुकानदारों को राशन वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.