बीडीओ ने की निर्वाचन संबंधी बैठक, 05 अगस्त के प्रक्रिया की दी जानकारी
पाकुड़, अगस्त 3 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 05 अगस्त को आने वाला ड्राफ्ट पब्लिकेशन, दावा-आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया तथा सुनवाई तक की संपूर्ण कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। निर्वाचन कंप्यूटर सहायक ललिन मरांडी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से बताया कि ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया। बैठक में मतदाता सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.