सिमडेगा, मई 8 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में जीआरसी सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में जेंडर सीआरपी दीदीयों ने बताया कि अब तक कुल 41 केस के बिरूध में 37 का समाधान किया गया एवं चार केस अभी लंबित है। मौके पर बीडीओ ने इसे बेहतर रूप से आगे चलाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक 2 महीने के अंतराल में सलाहकार समिति का बैठक करने की बात कही। बैठक में ममता देवी, गीता देवी, चंद्रमणि देवी, मालती देवी, हीरामणि गुड़िया, हेमंती देवी, जिदन जोजो, मेरी तेलानी बगे, शांतिमनी कनडुलना आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...