साहिबगंज, मई 9 -- राजमहल, प्रतिनिधि। बीडीओ मो. यूसुफ ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्यविद्यालय मिरजीबाजार, मध्यविद्यालय काजीगांव व मुरली आयुष्मान आरोग्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं मिड डे मील योजना की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने विद्यालय परिसर की व्यवस्था एवं आवश्यक दस्तावेजो की भी जांच की । उधर, मुरली स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र पहुंचकर बीडीओ ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र में उपलब्ध दवाइयों, प्रसव सुविधा, मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, बीपीओ गगन बापू, संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं एएनएम सिंधु कुमारी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.