दुमका, अप्रैल 3 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया अंचल सभागार में बीडीओ अजफर हसनैन ने गुरुवार को बाल विकास परियोजना से जुड़े पदाधिकारी व सेविकाओं के साथ बैठक किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नियमानुसार सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ अजफर हसनैन सरकार के आंगनबाड़ी केंद्र को स्थापित करने के उद्देश्य के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ननिहाल बच्चों को पहला वर्ग तक कि पढ़ाई की तैयारी करना। बच्चों में कुपोषण को दूर कर खेलकूद की गतिविधियों में शामिल करना। इसके पश्चात बीडीओ ने केंद्र संचालन करने का समय सारणी के बारे में जानकारी ली। बीडीओ ने जानकारी लिया कि बच्चों के नास्ते व मध्याह्न भोजन का समय की विस्तृत जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक साफ-सफाई, केंद्र खोलने की जिओ टै...