सीवान, मार्च 10 -- बड़हरिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के पेंशन से संबंधित समस्याओं अथा कबीर अन्येठि अनुदान योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना बिहार कुष्ठ कल्याण योजना को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार ने की। शिविर में बीडीओ ने बताया कि इस शिविर के आयोजन से लाभुकों को लाभ मिलने और समस्याओं का समाधान आसानी से किया जाएगा। जिसके लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। जिसमें सभी पंचायत के लाभुकों की समस्याओं को सुना गया। दर्जनों लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किया गया। इस शिविर मैं मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महोदय बड़हरिया एवं लिपिक रविन्द्रनाथ सिंह, डॉटा एंट्री ऑपरेटर प्रदीप कुमार पांडये सहित अन्य मौजूद थे। वही ग्रामीणों क्षेत्रों से सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.