सिमडेगा, फरवरी 9 -- बानो, प्रतिनिधि। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने सोमवार को प्रखंड के जोरपोंडा, बॉन्डोटोली, जोरोबाड़ी, कोहिपाट, कांटा एवं मरानी में स्थित कई विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति तथा मेनू आधारित भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। बीडीओ ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं और सहायिकाओं को परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, मेनू आधारित भोजन उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया। राप्रावि मरानी के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। विद्यालय में कुल नामांकित 30 छात्रों में से मात्र 15 छात्र उपस्थित थे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम स्वरूप महतो नशे की हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.