सिमडेगा, फरवरी 13 -- बानो, प्रतिनिधि। बीडीओ नइ्रमुददीन अंसारी ने शुक्रवा को हाटिंगहोड़े स्थित प्रखंड अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक मवि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सबसे पहले बच्चों की प्रातः प्रार्थना सभा में शामिल हुए और विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय एवं भोजन व्यवस्था की विस्तृत जांच की। जांच के क्रम में नामांकित 88 विद्यार्थियों में से 72 छात्र उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विश्वासी डांग अनुपस्थित पाई गईं। हालांकि उपस्थिति पंजी में उनके द्वारा वाउचर कार्य के लिए गुमला जाने का उल्लेख किया गया था। इसके अलावा पार्ट टाइम शिक्षक भी अनुपस्थित मिले। बीडीओ ने सुबह बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते की भी जांच की। छात्रों को सुबह का नाश्ता काफी विलंब दिया गया। जिसपर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य शैली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.