दुमका, मार्च 14 -- जामा। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर ने प्रखंड के टेंगधोवा पंचायत में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत के कई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा आवास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय टेंगधोवा, आंगनबाड़ी केंद्र टेंगधोवा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधानी, प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर तथा आंगनबाड़ी केंद्र विष्णुपुर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था, पठन-पाठन और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। विद्यालय में उन्होंने बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल-जवाब भी किया और शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन घरों का भी जायजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.