बेगुसराय, जनवरी 20 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की मौजी हरिसिंह पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गुदार का औचक निरीक्षण प्रखंड विकास अधिकारी सह प्रखंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान जब बीडीओ जब विद्यालय पहुंचे तो बहुत सारे बच्चे बाहर खेल रहे थे। शिक्षक अपने प्रकोष्ठ में बैठे थे। इसको देखकर बीडीओ शिक्षकों पर बिफरे। इस समय विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी विद्यालय के किसी काम से बाहर गए थे । उसके बाद सभी वर्गों में भ्रमण करते हुए बीडीओ ने वर्ग अष्टम में विद्यार्थियों से उसके पाठ्य-पुस्तक से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर कुछ बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया। जबकी, बहुत छात्र जवाब नहीं दे पाए। विद्यालय का किचन बहुत गंदा पाया गया। बीडीओ ने प्रधानाध्यापक व सभी शिक्षक-शिक्षिका को और अधिक बच्चों के प्रति समर्पित रहकर शैक्षणिक कार्य करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.