बीडीओ ने किया बीएलओ के साथ विशेष बैठक
दुमका, जून 18 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया बीडीओ सह निर्वाचक निवन्धन पदाधिकारी अजफर हसनैन ने बुधवार को अंचल सभागार में 90 प्रतिशत से कम मैपिंग करने वाले बीएलओ के साथ एक बिशेष बैठक की। बैठक में बीडीओ ने सभी बीएलओ से 90 प्रतिशत से कम मतदाता का मैपिंग होने का कारण पूछा। इसपर उपस्थित बीएलओ ने बताया कि मैपिंग के दौरान विवाहित महिलाएं अपनी मायके से माता पिता का मतदाता सूची उपलब्ध नही कर पाया। बहुत ऐसे मतदाता भी है जिनके 2003 मतदाता सूची में नाम नहीं है। वहीं मतदाता के घर जाने पर घर मे सदस्य नहीं मिल रहा है। बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि 19 जून तक छुटे हुए मतदाता का मैपिंग करना सुनिश्चित करें। मौके पर बीएलओ अंजू राय, नीलिमा हेम्ब्रम, पिंकी सोरेन, सरस्वती मुर्मु, स्नेहलता हेम्ब्रम सहित प्रखंड निर्वाचन ऑपरेटर श्रीमंत मांझी उपस्थित थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.