चतरा, दिसम्बर 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के पंचायत खुटीकेवाल कला के ग्राम गोलपारपुर के आदिम जन जाति के बिरहोर टोला में कम्बल वितरण किया गया। इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी,स्थानीय बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप मुखिया बिरजू सिंह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह पंचायत सचिव तारामणि ख़लखो भूषण कुमार सिंह पंकज कुमार यादव, मुख्य रूप से बिरहोर परिवारों के महिला पुरुष और बच्चों के बीच कम्बल वितरण किया गया।कम्बल पाकर बिरहोर परिवारों के बीच प्रसन्नता देखी गई। यह कम्बल राज्य सरकार के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों के लिए मुहैय्या कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...