दुमका, मार्च 12 -- रानेश्वर। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक एस्थर मुर्मू ने बताया कि सभी विद्यालय को जनबरी से लेकर मार्च महीना तक कि एमडीएम की चावल उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के क्रियान्वयन हेतु 2025 /26 के मैटेरियल कॉस्ट 33 लाख 82 हजार 851 रुपया प्राप्त हुई है। जिसे विद्यालय बार बंट दी गई है। प्रखंड के सभी विद्यालयों में मेनू के अनुसार प्रतिदिन एमडीएम संचालन की निर्देश दी गई। प्राथमिक विद्यालय पाथरा में पंचायत के मुखिया के अध्यक्षता में रसोइया चयन को नियम विरुद्ध करार देते हुए रद्द कर दी गई थी। और नए सिरे से...