दुमका, दिसम्बर 11 -- रानेश्वर । रानेश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा बिना रुके और बिना थके विभाग में लगी दीमक साफ करने में लगातार जूट हुए है। चाहे शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल या फिर बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, आपूर्ति विभाग के राशन दुकान,स्वास्थ्य विभाग से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर उप स्वास्थ्य केंद्र की औचक निरीक्षण लगातार जारी है। और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह बीडीओ राजेश को शिकायत मिली कि रंगालिया पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालक इंद्र नाथ मंडल के द्वारा राशन कार्ड का ऑनलाइन करने के लिए 1000 रुपया अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद बीडीओ रंगालिया पंचायत में संचालित प्रज्ञा केंद्र पहुंचे। और प्रज्ञा केंद्र संचालक से प...