दुमका, जून 3 -- रानेश्वर। प्रखंड के सदीपुर पंचायत के जय पहाड़ी गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को निर्माण कार्य का जांच किया गया। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के अगुवाई में जेई,सहायक अभियंता एवं विशेष प्रमंडल के अभियंता जांच दल में शामिल थे। विशेष प्रमंडल विभाग से इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जांच के दौरान इंजिनियर, ग्रामीण, पंचायत सचिव ने निर्माण कार्य को सठीक ठहराया। और गुणवत्ता पूर्वक कार्य किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि गांव के मनोज राय के द्वारा एक अखबार में घटिया गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य का भ्रामक खबर प्रकाशित कराई गई थी। जो सरासर गलत है। लिहाजा मनोज राय को नोटिश जारी कर सठीक तथ्य प्रस्तुत करने की निर्देश दिया गया है। नोटिस के जवाब के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...