बीडीओ ने किया जनगणना 2027 के हाउस लिस्टिंग कार्य का भौतिक निरीक्षण
पाकुड़, मई 19 -- हिरणपुर। प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग एवं हाउस गणना कार्य का भौतिक निरीक्षण बीडीओ टुडू दिलीप के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान इचएलबी-15 के प्रगणक दीपक साहा के साथ विभिन्न घरों में जाकर गणना कार्य की प्रगति एवं प्रक्रिया का जायजा लिया। इस अवसर पर बीडीओ ने प्रगणक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी परिवारों की जानकारी सही एवं पारदर्शी तरीके से दर्ज की जाए। ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी संवाद कर उन्हें जनगणना के महत्व की जानकारी दी गई तथा सहयोग करने की अपील की गई। प्रखंड प्रशासन ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है तथा इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.