बीडीओ ने किया जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ
सराईकेला, अप्रैल 28 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ ने जनगणना कार्य के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। नामित प्रगणकों, पर्यवेक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इसमें गृह सूचीकरण, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के उपयोग, फील्ड में आने वाली समस्याओं के समाधान जैसे विषय शामिल हैं। बीडीओ मलय कुमार ने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कर्मियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी कर्मियों को दक्ष बनाना है। ऐसा कर जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय प्रशिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.