सिमडेगा, फरवरी 19 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने गुरुवार को प्रखंड के टीनगिना पंचायत के सुदूर गांव ढोंगी झरिया गांव जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। बीडीओ के साथ स्थानीय मुखिया कल्याण गुड़िया, जेई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि गांव का पहुंच पथ कच्चा है जिसमें लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। साथ ही वहां किसी प्रकार का नेटवर्क नहीं होने से लोगों को संपर्क करने में काफी परेशानी होती है। बीडीओ ने अविलंब इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.