दुमका, अप्रैल 3 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रानेश्वर में गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की भी बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जयोजित होनेवाली कला जार खोज अभियान एवं एचपीवी टीकाकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 की संख्या में किशोरियों को एचपीवी टीका दिया गया। मौके पर प्रमुख मर्शिला बास्की, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, पंचायती पदाधिकारी बीपीओ, बीआरपी अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...