दुमका, मार्च 17 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया अंचल सभागार में सोमवार को ईद को लेकर बीडीओ अजफर हसनैन ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। मौके पर अलर्ट डीसी अब्दुस्मत, शिकारीपाड़ा बीडीओ एजाज आलम, अंचलाधिकारी रंजन यादव, उपप्रमुख षष्ठी पद नंदी, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता सिद्धार्थ एवं जयदेव सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर पांच बजकर तिरपन मिनट में सभी ने खजूर खाकर रोजा खोला गया। इस अवसर पर बीडीओ अजफर हसनैन ने सभी को ईद का मुबारक बाद देते हुए कहा कि 20 मार्च को ईद मनाया जाएगा। आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ ईंद पर्व को मनाए।फोटो संख्या-02-इफ्तार पार्टी में शामिल लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.