दुमका, मार्च 13 -- प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र पंचुवाटिकर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उक्त आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित अवधि से पहले बंद पाया गया। केंद्र में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए। जबकि केंद्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की भी कमी पाई गई। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सेविका को फटकार लगाया। पोषण सखी द्वारा बताया गया कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र में कुल तीन कर्मी प्रतिनियुक्त हैं। जिसमें सेविका के रूप में कुसुम सेवी, सहायिका कियाफुल मुर्मू एवं पोषणसखी के रूप में पूनम देवी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित सेविका को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति कराते हुए निर्धारित समय से आंगनबाड़ी केंद्र खोलने एवं बंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.