चतरा, अप्रैल 7 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई है। अभियान की शुरुआत मंझगांवा पंचायत से किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव के नेतृत्व में 6 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के दौरान केंद्रों की आधारभूत संरचना, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं की गहन जांच की जा रही है। बीडीओ ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए यह पहल की गई है। जांच के क्रम में कई केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की कमी भी सामने आई है, जिसे शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.