बांका, जुलाई 28 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। सारण (छपरा) में पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण में तैनात बीडीओ रितेश कुमार के गंभीर रूप से घायल होने के विरोध में सोमवार से बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में फुल्लीडुमर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह ने भी अपने कार्यालय में काली पट्टी बांधकर नियमित शासकीय कार्यों का निर्वहन किया। बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन किसी सरकारी कार्य को बाधित करने के लिए नहीं, बल्कि प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी बीडीओ...