जहानाबाद, नवम्बर 21 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी, कलेर द्वारा प्रखंड अंतर्गत उसरी पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन से संचालित योजनाओं, उपलब्ध संसाधनों, कार्यालय संचालन, सेवाओं की उपलब्धता तथा जनसुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निरीक्षण के उपरांत संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को कहा कि पंचायत सरकार भवन से संचालित सभी सेवाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराया जाए। आवश्यक अभिलेखों का सही रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। आवागमन एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सुविधा हेतु सूचना बोर्ड, शिकायत निवारण रजिस्टर तथा अन्य अनिवार्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अपडेटेड प्रविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.