मोतिहारी, जनवरी 8 -- पताही। पताही बीडीओ उदय कुमार ने पताही प्रखंड के परसौनी कपूर पंचायत के रामपुर मनोरथ गांव में आवास प्लस सत्यापन कि जांच कर सत्यापन कार्य में तेजी लाने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रखंड में आवास प्लस का सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसके लिए आवास सहायक, पीआरएस व पंचायत सेवक के द्वारा आवास प्लस का सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें पारदर्शिता को लेकर बीडीओ उदय कुमार द्वारा लगातारभ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है। ताकि पात्र व्यक्ति को ही इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की किसी भी कीमत पर अपात्र व्यक्ति को इसका लाभ देने का प्रयास किया गया या किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। मौके पर प्रवेक्षक चंचल जयसवाल, मनोज झा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.